बेबाक दुनिया ब्यूरो
हमीरपुर। रविवार को भरुआ सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी की निर्माणाधीन फैक्ट्री के चौकीदार का शव संदिग्ध हालात में अर्धनग्न हालत में टिन शेड के नीचे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी सियाराम पाल (45) फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी के सामने वाले मार्ग में निर्माणाधीन फैक्ट्री में चौकीदार था।शनिवार की रात नौ बजे फैक्ट्री के पास रिश्तेदार शिवकरन की चाय की दुकान से फैक्ट्री सोने गया था।
रविवार सुबह देर तक जब वह दुकान पर नहीं आया। तब करीब 12:00 बजे शिवकरन ने अपने बेटे शीलू को फैक्ट्री के अंदर भेजा, जहां सियाराम का शव को अर्धनग्न हालत में पड़ा था। शीलू ने जानकारी मृतक के भतीजे राम सिंह पाल को दी। राम सिंह मौके पर पहुंचा और सूचना चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा को दी। सूचना पर्वचौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राम सिंह ने बताया, शरीर में चोट आदि के कोई निशान नहीं है। मृतक खेती-बाड़ी के साथ मजदूरी करता था।
मृतक ने इसी वर्ष बेटी की शादी की थी। अचानक हुई घटना से परिजन बेहाल हैं।प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया, चौकीदार के शरीर में चोट आदि के कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश