कांवड़ लेने हरिद्वार जाने के दौरान रुड़की में आरोपी ने बंधक बनाया था
25 दिन तक घर पर बंधक बना किया दुष्कर्म, पत्नी ने किया था सहयोग
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। गाजियाबाद से जुलाई माह में अकेले कांवड़ लेने आई महिला को हरिद्वार जिले के रुड़की में बंधक बना 25 दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोपी और उसके दोस्त को पुलिस ने रविवार की रात मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया।
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर और हाल में गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला बीती शनिवार रात को बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला ने बताया था कि वह जुलाई माह में कांवड़ भरने हरिद्वार आ रही थी, इस दौरान रुड़की के रोडवेज बस अड्डे पर मोबाइल रिचार्ज कराने रुकी। इसी बीच एक विशेष समुदाय का युवक मिला और उसे बहाना बनाकर रेलवे स्टेशन रोड पर एक कमरे में ले गया।
आरोप लगाया कि उस पर गलत काम करने का उसने दबाव बनाया और नशे का इंजेक्शन देकर रोजाना दुष्कर्म करता रहा। इस काम में उसकी पत्नी भी सहयोग करती रही। महिला ने इस बाबत पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस बाबत हरिद्वार के एसपी देहात एसपी सिंह ने बताया, गाजियाबाद की महिला के साथ मुजफ्फरनगर निवासी साकिब नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया और उसकी पत्नी ने सहयोग किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बताया, रविवार की रात आरोपी और उसके दोस्त को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया, पूछताछ में साकिब ने बताया कि उसका दोस्त नदीम महिला को कामकाज के सिलसिले से रुड़की लाया था। महिला कांवड़ लेने नहीं आई थी। इसके बाद वह महिला को अपने कमरे पर ले गया था। जहां पर महिला को नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया था। महिला का आरोप था कि साकिब और उसकी पत्नी उसे नशे की हालत में होटल में भी ले गए थे। जहां पर देह व्यापार करवाया गया था।
उधर, एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया, मामले में कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा गलत तथ्य पेश किए गए हैं। इस मामले की जांच एसपी देहात को देकर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश