पुलिस ने दबोचा, घर का अनाज बेचने पर मां ने लगाई थी फटकार
बेबाक दुनिया ब्यूरो
चित्रकूट। एक कलियुगी बेटे ने सोमवार को अपनी ही मां को डंडों से पीटकर मार डाला। मां का कसूर बस इतना था कि उसने घर का अनाज बेचने पर बेटे को फटकार लगा दी थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।
जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र के बदकन गांव में यह दिल दहलाने वाली घटना हुई। थाना पुलिस के मुताबिक, रामचरण कोल के बेटे रमेश कोल ने घर में रखा 50 किलो अनाज बाजार में बेच दिया था। सोमवार को जब मां प्रेमिया कोल मजदूरी कर घर लौटी तो उसे मामले की जानकारी हुई। प्रेमिया ने बेटे रमेश को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि पेट भरने के लिए यह अनाज रखा था।
मां की फटकार से आग बबूला हुए रमेश ने कुछ देर बाद मां को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुस्साए रमेश ने मां के कई वार सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में डंडे से किए, जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। इसी बीच परिवार के अन्य लोग आ गए तो रमेश भाग निकला। प्रेमिया को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
पिता की तहरीर पर धारकुंडी थाने में आरोपी रमेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया, हत्यारोपी को डंडे के साथ पकड़ लिया गया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश