April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एसटीएफ ने एक लाख के इनामी गैंगस्टर को ढेर किया

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बृहस्पतिवार की देर रात सुल्तानपुर जिले में मुठभेड़ में एक लाख के इनामी गोरखपुर के गैंगस्‍टर विनोद उपाध्‍याय को ढेर कर दिया। गैंगस्‍टर के खिलाफ 35 केस दर्ज थे और वह फरार चल रहा था।

एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्‍टर विनोद उपाध्‍याय सुल्तानपुर जिले में है, इस पर बृहस्पतिवार की देर रात उसकी घेराबंदी की तो गैंगस्‍टर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में गैंगस्‍टर विनोद उपाध्याय को गोली लग गई। इसके बाद एसटीएफ की टीम उसे अस्‍पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसटीएफ को उसके पास से चाइनीज़ कंपनी मेड पिस्टल, स्टेनगन, कारतूस और एक स्विफ्ट कार आदि भी मिली है। विनोद मूलरूप से अयोध्या के मया बाजार स्थित उपाध्याय का पुरवा का रहने वाला था। विनोद गोरखपुर, बस्‍ती, संतकबीरनगर और लखनऊ में हत्‍या की कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल रहा। 2007 में गोरखपुर सदर सीट से विधायक का चुनाव भी लड़ चुका था। गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों और यूपी के 61 माफियाओं की लिस्‍ट में उसका नाम शामिल था।

Loading

About The Author


Spread the love