April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रक्षामंत्री, एमपी के सीएम का एयरपोर्ट पर धामी ने किया स्वागत

Spread the love

हरिद्वार में पतंजलि के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे राजनाथ सिंह

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने भी किया स्वागत

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इसके बाद राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के लिए रवाना हो गए, जहां उनको एक कार्यक्रम में शामिल होना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से शनिवार सुबह सवा 11 बजे दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

उधर, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों पर भी वार्ता हुई। अग्रवाल ने राजनाथ सिंह को बताया, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राज्य की जनता में भरी उत्साह है। सरकार की ओर से भी 22 जनवरी को दीपोत्सव कार्यक्रम आदि मनाने का लोगों से आह्वान किया गया है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक बृजभूषण गैरोला और विधायक खजानदास आदि मौजूद रहे।

Loading

About The Author


Spread the love