February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

एक लाख नकदी और 10 लाख के जेवर चोरी

Spread the love

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की, बोली-जल्द चोरों को पकड़ लेंगे
बेबाक दुनिया डेस्क
फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बुधवार की रात लंबा हाथ मारते हुए आलमारी का लॉक तोड़कर एक लाख रुपये नकद और करीब दस लाख रुपयों के जेवर पार कर दिए चोरी से गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक, सीतापुर मजरे रामपुर में बीती रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
गांव के रामचंद्र मौर्य भारत संचार निगम में कर्मचारी हैं। 27 फरवरी को अपने दो बेटों की शादी लक्ष्मणपुर थाना कोतवाली फतेहपुर में सगी बहनों के साथ किया था। शादी के बाद से ही भूतप्रेत के चलते रामचंद्र बहुओं से परेशान रहते थे।
इसको लेकर ओझाओं के चक्कर में लगभग दो माह से परेशान थे और बड़ा मकान छोड़कर गांव में बने पुराने घर में जाकर परिवार के साथ रहते थे। गांव के किनारे बने मकान को खाली देख बुधवार की रात चोरों ने निशाना बनाते हुए बाउंड्री में चढ़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारियों के ताले तोड़ उनके अंदर रखे करीब दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और एक लाख की नकदी चुरा ले गए।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जब रामचंद्र अपनी पत्नी के साथ मकान के गेट का दरवाजा खोला तो देखा कि सारे दरवाजे खुले पड़े हैं। इसके अलावा अलमारी से जेवर समेत नकद रुपये भी गायब हैं। घर का ये नजारा देखकर दोनों भौचक्के रह गए। इस दौरान चोरी की सूचना मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौर्य ने सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का मुआयना कर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love