April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

कैबिनेट मंत्री के जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का तांता

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित वरिष्ठ बीजेपी नेता पहुंचे बधाई देने

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने 67वें जन्मदिवस के अवसर पर डाट काली मंदिर, दरबार साहिब, मानक सिद्ध मंदिर व कुर्मांचल भवन स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने परिवार के साथ टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया और प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भंडारे में सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियों ने सम्मिलित होकर कैबिनेट मंत्री को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार जताया।

इस मौके पर विधायक सविता कपूर, सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, रेणू बिष्ट, विनोद चमोली, सुरेश चौहान, संजय डोभाल, राज्यमंत्री कैलाश पंत, विश्वास डाबर, डॉ. देवेंद्र भसीन, शदाब सम्स, विनय रोहिला, टिहरी अध्यक्ष राजेश नौटियाल, काशीपुर अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, रुद्रपुर अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मयंक जोशी, ज्योति कोटिया, निर्मला थापा आदि उपस्थित रहे।

Loading

About The Author


Spread the love