February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पति ने पेट्रोल डालकर जलाया, मौत

Spread the love

मृतका के पिता का आरोप, पति बोला- खुद ही आग लगा ली।
बेबाक दुनिया डेस्क
हरदोई। जिले में एक विवाहिता की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में आग लगने से मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जानकारी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पसनामऊ गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप के आरोपों को नकारते हुए पति ने कहा, विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। पसनामऊ के प्रमोद कुमार का विवाह 22 साल पहले उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव निवासी सरोज कुमारी (42) के साथ हुआ था।
बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में सरोज आग से जल गई। गंभीर हालत में उसे सीएससी बिलग्राम ले जाया गया, जहां से प्उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में सरोज को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं, सरोज के पिता नन्हे ने बताया, कुछ दिन पहले पति से विवाद के बाद सरोज मायके आ गई थी। कुछ रिश्तेदारों के कहने पर सरोज को वापस ससुराल भेज दिया था। इसके बाद से प्रमोद लगातार सरोज को मार डालने की धमकी दे रहा था। उधर, प्रमोद का कहना है कि बृहस्पतिवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद सरोज ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वह खुद सरोज को सीएससी लेकर गया था।
उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलग्राम सत्येंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं बिलग्राम कोतवाल का कहना है कि ने घटना संज्ञान में है, वजह नहीं पता। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी।

Loading

About The Author


Spread the love