February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सिद्धबली हनुमान के दर्शन कर विस अध्यक्ष ने मांगी खुशहाली

Spread the love

कोटद्वार में लगातार मूसलाधार बारिश से आई आपदा के बाद पहुंची प्रभु के द्वार
बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में पिछले दिनों बारिश के बाद आई आपदा के बाद शनिवार को सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पौराणिक सिद्धपीठ बाबा सिद्धबली हनुमान के दर्शन कर क्षेत्र और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों लगातार मूसलाधार बारिश के चले मानल नदी, पनियाला गदेरा समेत अन्य नदी-नाले उफना गए थे और उनका पानी शहर में भारी मात्रा में घुस गया था, जिससे जमकर तबाही मची थी। उधर, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सुबह बाबा सिद्धबली धाम पहुंचीं और विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने बताया, कोटद्वार में विगत दिनों से काफी भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में आपदा आई थी। इस आपदा से लोगों को आईं दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने मौके पर जाकर धरातल पर कार्य किया और अभी भी कर रही हैं। बताया, सभी को इस कठिनाई से निजात दिलाने के लिए उनके स्तर से जो भी बन पड़ेगा, करेंगी।बताया, बाबा के दरबार में पहुंचकर सिद्ध बली के दर्शन कर आपदा के संकट की घड़ी में सभी को सुरक्षित बनाए रखने की प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा, सरकार के स्तर से सभी पीड़ितों को सहायता मुहैया कराई जा रही हैं और आगे भी मदद कराई जाएगी।

Loading

About The Author


Spread the love