February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रामझूला पुल के पास हरियाणा का युवक गंगा में बहा

Spread the love

बेबाक दुनिया डेस्क
देहरादून। जिले के ऋषिकेश स्थित रामझूला पुल के पास गंगा नदी में नहा रहा हरियाणा के रेवाड़ी जिले का एक युवक शनिवार को अचानक अनियंत्रित होकर बह गया।
एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चला था। एसडीआरएफ के मुताबिक, थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने जानकारी दी कि एक युवक रामझूला पुल के पास गंगा में नहाते समय बह गया है। पुलिस ने गुजारिश की कि सर्च अभियान चलाकर युवक को ढूंढा जाय।
बताया, इसके बाद एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। मौके पर पहुंचने के बाद टीम को युवक के साथियों ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रोलिया वास गांव निवासी सुरेश कुमार शर्मा का बेटा अरविंद शर्मा (32) ऋषिकेश घूमने आया था।
साथियों के मुताबिक, शनिवार सुबह सभी रामझूला पुल के पास आए। इस दौरान अरविंद गंगा नदी में नहाने के लिए उतर गया। बताया, अचानक नहाते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया।

Loading

About The Author


Spread the love