April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रक्षा मंत्री से चमोली में सैनिक स्कूल की मांग

Spread the love

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में की मुलाकात

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर प्रदेश के सीमांत जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री से कहा, जनपद चमोली एक सीमांत जनपद होने के साथ सैनिक बहुल जिला भी है। कहा, सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहां के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहां सैनिक एवं पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। कहा, सीमांत जनपद चमोली एवं निकटतम क्षेत्र में कोई भी सैनिक स्कूल/आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित नहीं है।

कहा, यहां के पूर्व सैनिकों द्वारा कई वर्षों से मांग की जाती आ रही कि चमोली में भी जनपद पिथौरागढ़ स्थित जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भांति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित या स्वीकृत हो सके, जो देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम स संचालित हो। जोशी ने कहा, चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत करने पर उत्तराखंड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए पूरा योगदान प्रदान करेगा।

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के पूर्व सैनिकों की मांग चमोली में भी जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भांति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल स्वीकृत/स्थापित करने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Loading

About The Author


Spread the love