April 29, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। विश्वप्रसिद्ध 11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष में 10 मई 2024 को सुबह सात बजे खुलेंगे। इसके साथ ही भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति पांच मई को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भैरव नाथ की पूजा होगी।

वही, पंचमुखी डोली छह मई को केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी, जो कई पड़ावों से होकर नौ मई को शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल श्रीओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में धार्मिक समारोह सुबह पांच बजे से शुरू हुआ। सुबह 9.30 बजे पंचांग गणना से श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निकाली गई।

Loading

About The Author


Spread the love