February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

राम मंदिर निर्माण का सपना भाजपा ने पूरा किया : धामी

Spread the love

बोले, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने नारी वंदन विधेयक पारित किया। लंबे समय से राम मंदिर नहीं बन रहा था, भाजपा सरकार ने राम मंदिर के निर्माण का सपना पूरा किया।

उपरोक्त बात कालसी ब्लॉक के कृषि मंडी परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भारत की सेना पहले से अधिक आत्मनिर्भर हुई है। मोदी सरकार सैनिकों के उत्थान और कल्याण के लिए काम कर रही है। कहा, मैं भी एक सैन्य परिवार से आता हूं। आज कोई देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार ने सैन्य धाम के माध्यम से सैनिकों को सम्मान देने का भी काम किया है। कहा, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला प्रदेश बन गया है। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, हमारी सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाया। पिछले 22 साल के मुकाबले भाजपा सरकार में दोगुनी नौकरियां दी गई। कहा, जी 20 समेत विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, बोफोर्स घोटाला, टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ खेल घोटाला आदि घोटाले कांग्रेस की सरकार के समय ही हुए थे। कहा, वोटों के लिए कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

कांग्रेस नहीं करती महिलाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के विषय में अभद्र टिप्पणी की है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं करती। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की घटिया मानसिकता है। कांग्रेस का शासन काल घोटाले के नाम रहा।

Loading

About The Author


Spread the love