April 30, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

Spread the love

हरिद्वार में हरकी पैड़ी और ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट में किया स्नान

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सोमवार को सोमवती अमावस्या के चलते उत्तराखंड के गंगा घाटों समेत अन्य सरोवरों में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान घाटों में सुरक्षा के लिए पुलिस और जल पुलिस के जवान तैनात रहे।

धर्मनगरी हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों में सोमवार को भोर से ही स्नान शुरू हो गया था। हरकी पैड़ी में लाखों लोगों ने सोमवती अमावस्या का स्नान कर पुण्य अर्जित किया। यहां पर घाटों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। उधर, ऋषिकेश में तमाम गंगा घाटों में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यहां त्रिवेणी घाट में हजारों लोगों ने गंगा में स्नान किया। यहां पर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

Loading

About The Author


Spread the love