भाई का बहनों, भांजे और जीजा पर प्रताड़ित करने का आरोप, बड़े पुलिस कप्तान से की शिकायत
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। बीमार दिव्यांग भाई की निशक्तता का लाभ उठाते हुए दो बहनों ने बहाने से अपने पक्ष में घर की गिफ्ट डीड करा ली। कुछ समय बाद जब युवक के भांजे ने गेट पर ताला लगाकर घर खाली करने के लिए कहा, तो वह भौचक रह गया। युवक ने अब राजधानी के बड़े पुलिस कप्तान से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र के चकराता रोड के आकाशदीप कॉलोनी के रहने वाले निशक्त कमल सिंह रावत ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया, काम के सिलसिले में उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके में रहती थी। बीमार होने से उसकी विवाहिता बहनें मंजू निवासी जोगीवाला और संजना निवासी पौंधा प्रेमनगर उसके पास आती रहती थी। करीब दो वर्ष पहले ये लोग किसी कागज पर गवाही की बात कहकर उसे उप निबंधक देहरादून के कार्यालय में ले गईं और वहां गवाही करने की बात कहते हुए कागजाें पर साइन करा लिए।
बताया, अभी कुछ दिन पूर्व जब भांजा सिद्धार्थ ऊर्फ सन्नी उसके घर पहुंचा और घर खाली करने के लिए कहा, तो मामले का पता चला और दोनों बहनों की जालसाजी का राजफाश हुआ। बताया, जब उसने विरोध किया तो भांजे ने मारपीट करते हुए घर के गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद जानकारी उसने अपनी पत्नी और बच्चों को देकर घर बुलाया। आरोप है कि बहनें, जीजा और भांजा उसका और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
कमल और उसकी पत्नी निरुपमा का कहना है कि धोखे से कराई गई गिफ्ट डीड को निरस्त करने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है। साथ ही पुलिस कप्तान से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पत्र दिया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश