February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के खटीमा में किया मतदान

Spread the love

धामी ने लोगों से की मुलाकात, बोले- पहले मतदान फिर करें जलपान

परिवारजनों के साथ लाइन में लगकर आम मतदाता की भांति किया मतदान

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी और अपनी मां के साथ कुमाऊं मंडल के खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र में आम मतदाता की भांति लाइन में लगकर मतदान किया।

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को सुबह खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र पर पहुंचे और एक सामान्य मतदाता की तरह कतार में लगकर वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि आप भी सुदृढ़ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में मतदान करें।

उन्होंने विशेषकर पहली बार वोट डाल रहे युवाओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर देश के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में योगदान दें। उन्होंने पहले मतदान, फिर जलपान का भी संदेश दिया। धामी ने इसको साकार करने के लिए पहले परिजनों संग मतदान किया फिर बाहर दही के साथ जलेबी का नाश्ता किया।

Loading

About The Author


Spread the love