February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

रुड़की में सोलानी नदी का पुल धंसा, ट्रैक्टर फंसा

Spread the love

बाईपास पर एक साइड की आवाजाही बैरिकेड लगाकर बंद की गई
बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। सोमवार को रुड़की बाईपास पर बारिश के चलते सोलानी नदी के पुल की एक साइड का हिस्सा धंस गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने शोर मचा दिया, जिससे राहगीर भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुल धंसने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाईपास पर बैरिकेडिंग लगाकर एक साइड से आवाजाही बंद करा दी।
उधर, विभाग ने पुल के मरम्मत का काम तेजी से शुरू कराया है। इस बाबत एसपी देहात एसके सिंह ने बताया, बाईपास पर नगला इमरती गांव के पास सोलानी नदी के पुल की साइड का एक हिस्सा धंसा है। बैरिकेडिंग कर साइड को बंद कर दिया गया है। बताया, पुलिस अपनी तरफ से लोगों को जागरूक कर रही है।

Loading

About The Author


Spread the love