February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भगवान लाटू के कपाट छह माह के लिए खोले गए

Spread the love

कपाट खुलने के मौके पर मौजूद सैकड़ों भक्तों और क्षेत्रीय विधायक ने दर्शन कर पूजा अर्चना की

बेबाक दुनिया ब्यूरो

रुद्रप्रयाग। लाटू देवता मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर भक्तों के दर्शनार्थ छह माह के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के मौके पर सैकड़ों भक्तों ने देवता की पूजा कर आशीर्वाद मांगा।

जिले के देवाल क्षेत्र में मां नंदा देवी के धर्मभाई वाण गांव में लाटू देवता का मंदिर स्थित है। लाटू मंदिर के पंडित उमेश कुनियाल, रमेश चंद्र और हरिदत्त कुनियाल ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ शुरू किया। पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर काली पट्टी बांध और हाथ में पूजा की सामग्री लेकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। इसके बाद पूरे विधि विधान से पूजा कर मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए।

कपाट खुलने से पहले मंदिर परिसर में ‌महिलाओं और पुरुषों ने पैराणिक भेषभूसा पहन कर मां नंदा व लाटू देवता के झोड़ा व चाचडी लगाई। इस दौरान लाटू और नंदा के पाश्वो ने देव नृत्य किया। इस दौरान मंदिर समिति ने भंडारे का भी आयोजन किया। कपाट खुलने के मौके पर क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा ने भी लाटू की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।

ये रहे मौजूद

मंदिर समिति अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट, क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, पूर्व डिप्टी रेंजर टीएस बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह आदि।

Loading

About The Author


Spread the love