बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी जिले में समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित डोडीताल में गणेश चतुर्थी पर कृष्ण पक्ष में शनिवार को मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट छह माह के लिए खोल दिए गए।





मंदिर के कपाट शनिवार को सुबह 9.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। शनिवार सुबह देवडोलियों सहित पांडव पश्वों और श्रद्धालुओं ने डोडीताल की झील में स्नान किया। इसके बाद नाग देवता की डोली के आदेश पर अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर देवझंडी लगाकर पूजा शुरू हुई। मंदिर में विशेष हवन और पूजा के बाद कपाट खोले गए। अब छह माह तक श्रद्धालु डोडीताल में मां अन्नपूर्णा के साथ गणेशजी के दर्शन भी कर पाएंगे।
कपाट खोलने के बाद मां अन्नपूर्णा की भोगमूर्ति और गणेश मूर्ति का अभिषेक सहित विशेष आरती की गई। मुख्य पुरोहित शास्त्री राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया, डोडीताल भगवान गणेश की जन्मभूमि मानी जाती है, इसलिए यहां पर छह माह तक गणेश की भी विधिवत पूजा होती है। डोडीताल धार्मिक स्थल होने के साथ ही ट्रैकर्स का भी पंसदीदा स्थान है।
ऐसे पहुंच सकते हैं
जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी से अगोड़ा गांव तक करीब 18 किमी का सफर मैक्सी-टैक्सी से। इसके बाद बांज-बुरांश के जंगल के बीच करीब 15 किमी के पैदल ट्रैक कर डोडीताल पहुंचा जाता है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश