February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

चारधाम से जुड़ी फर्जी 76 वेबसाइट एसटीएफ ने ब्लॉक की

Spread the love

2023 से शुरू अभियान के तहत पिछले साल 64 और इस साल अब तक 12 फर्जी वेबसाइटों को किया ब्लॉक

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ मिलकर चारधाम से जुड़ी फर्जी 76 वेबसाइटों को ब्लॉक किया।

वर्ष 2023 की तरह इस वर्ष भी चारधाम यात्रा में लोगों को ठगी से बचाने के लिए एसटीएफ और साइबर क्राइम ने फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कर बंद करने का अभियान शुरू किया है। इस साल अब तक चारधाम यात्रा से जुड़ीं 12 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है, जबकि पिछले वर्ष 64 फर्जी वेबसाइटों को बंद करवाया था। वर्ष 2024 में उत्तराखंड सरकार के युकाडा द्वारा आईआरसीटीसी के साथ अनुबंध करवाकर सहायता प्रदान की जाएगी।

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक, वर्तमान में साइबर अपराधी अपराध के नए-नए तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। ठगों द्वारा हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेबसाइट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर पूरे देश के कई राज्यों में लाखों की धोखाधड़ी की जा रही है। कहा, ठगी का मुख्य कारण यह भी था कि लोगों को चारधाम हेली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी नहीं थी। बताया, आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस वेबसाइट से यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते हैं।

अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि कोई भी फर्जी हेलीसेवा वेबसाइट, मोबाइल नंबर लिंक आदि की जानकारी स्पेशल ट्रास्क फोर्स देहरादून से साझा करें। उन्होंने इसके लिए दो मोबाइल नंबर-9456591505 एवं 9412080875 भी जारी किए हैं।

Loading

About The Author


Spread the love