February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, एक जख्मी

Spread the love

देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे कार सवार, मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास हादसा

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे छह छात्र-छात्राओं की कार शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मसूरी पुलिस के मुताबिक, शनिवार को सुबह पांच बजे चार युवक और दो युवतियां देहरादून से मसूरी घूमने के लिए कार से आ रहे थे। तीन युवक और दो युवतियां आईएमएस यूनिवर्सिटी देहरादून और एक युवक डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून का छात्र था। सुबह 5.30 बजे चूनाखाल के पास 100 मीटर गहरी खाई में कार गिर गई, जिससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, कार के खाई में गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक, कार सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवतियों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी युवती की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया, परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इनकी हुई मौत

अमन सिंह राणा (22) पुत्र राजेश सिंह राणा, निवासी शंकरपुर, डीआईएमएस कॉलेज गेट, सहसपुर, देहरादून।

दिंग्याश प्रताप भाटी (23) पुत्र देवेंद्र सिंह भाटी, निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर, हरिद्वार।

तनुजा रावत (22) पुत्री सोहन सिंह, निवासी दुर्गा कालोनी, रुड़की, हरिद्वार।

आशुतोष तिवारी (23) पुत्र वीर बहादुर तिवारी, निवासी थाना नागपानी, रमिला, ग्राउंड पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

हृदयांश चंद्र (24) पुत्र हरिश चंद्र निवासी एटीपी कालोनी, अनपरा सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।

ये है घायल

नयनश्री (24) पुत्री संजय कुमार, निवासी न्यू विकास एलक्लेव, रोहतक रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश।

Loading

About The Author


Spread the love