बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। देहरादून जिले के सीमांत तहसील क्षेत्र त्यूणी के निमगा गांव में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के दो मजदूर शौच को जाते वक्त शुक्रवार की देर रात पैर फिसलने से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

राजस्व पुलिस के अनुसार, त्यूणी क्षेत्र में कथियाण-दारागढ़ मोटर मार्ग से निमगा कैराड़ लिंक रोड के डामरीकरण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात करीब दो बजे डामरीकरण कार्य कर रहे दो मजदूर शौच को खेड़ा टिपरीधार पर गए थे। शौच के दौरान दोनों पैर फिसलने से ठंगार से करीब 300 मीटर गहरी में खाई में गिर गए। निमगा गांव के ग्राम प्रहरी जयलाल ने राजस्व पुलिस और त्यूणी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रावियान ने सूचना पर एसडीआरएफ को दी, जिस पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व उप निरीक्षक चिल्हाड़ पीएस चौहान ने बताया, एक मजदूर खाई में मृत मिला, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। घायल को पीएचसी त्यूणी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ये हैं मरने वाले
विकास कुमार (21) पुत्र सुखपाल और हिमांशु पुत्र संजय (22) निवासी इंद्रावाली कल्याणपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हैं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश