February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

21 निर्धन परिवारों को मई माह का राशन बांटा

Spread the love

भगवान शंकर आश्रम मसूरी ने मां अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के तहत दिया राशन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के भगवान शंकर आश्रम मसूरी द्वारा मां अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के तहत रविवार को क्षेत्र के अतिनिर्धन और वंचित 21 परिवारों को मुफ़्त में मई माह का मासिक घरेलू राशन प्रदान किया गया।

आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनीश्री ने बताया, ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के निर्णय के अनुसार आश्रम द्वारा समग्र मानवता के कल्याण हेतु मार्च 2020 से मुफ़्त भंडारा कार्ड योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत मई माह का राशन 21 परिवारों को रविवार को बांटा गया।

बताया, राशन सामग्री में 15 किलो गेहूं का आटा, 10 किलो चावल, पांच किलो चीनी, दो किलो काला चना, दो लीटर सरसों का तेल, चायपत्ती, धनिया पावडर, लाल मिर्च, पिसी हल्दी, एक किलो नमक आदि दी गई। बताया, अति निर्बल, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुंचाया गया। बताया, बच्चों द्वारा त्याग दिए गए वृद्ध लोगों, निराश्रित विधवाओं, दिव्यांग, बीमार और अत्यंत निर्धन लोगों के लिए यह भंडारा कार्ड योजना आश्रम की तरफ़ से संचालित है, जिसे शीघ्र ही अन्य स्थानों तक विस्तारित किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

ज्ञानोदय वाटिका प्रमुख अविनाश सिंह अलग, अजय त्यागी, अश्विनी, प्रीतेश आर्य, मुकेश पटेल, राजेश टमक, संजय महाजन, महेश मोर, इंदिरा बेन मिश्रा, अरविंद शर्मा, रमन सिंह, हर्षिता आर्यम आदि।

Loading

About The Author


Spread the love