February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हिंदी फिल्म ‘हमारे बारह’ का कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में चयन

Spread the love

फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर हैं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय

इसी साल सात जून को बड़े पर्दे पर वायकॉम स्टूडियो इस फिल्म को पूरे देश में रिलीज करेगी

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हिंदी फिल्म ‘हमारे बारह’ के क्रिएटिव डायरेक्टर और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनकी फिल्म ‘हमारे बारह’ को फ्रांस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कॉन्स फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित किया गया है।

वर्तमान में देश की सबसे गंभीर समस्या मानी जा रही जनसंख्या वृद्धि पर केंद्रित हिंदी फिल्म हमारे बारह के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र मूलत: पत्रकार भी रहे हैं और वर्तमान में श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं। फ्रांस में होने वाले कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए अजेंद्र द्वारा व्यक्तिगत यात्रा के रूप में प्रदेश सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी ले लिया था, चारोंधामों के कपाट खुलने से उन्हें कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ रहा है।

बताया, फिल्म की बाकी टीम फ्रांस जाएगी। बताया, फिल्म में एक मुस्लिम परिवार को केंद्रित कर बढ़ती आबादी की समस्या को उठाया गया है। फिल्म में धर्म के नाम पर मुस्लिम पुरुषों की मनमानी और मुस्लिम महिलाओं की लाचारी को भी दर्शाया गया है। गत वर्ष जब पहली बार फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था तब इस पर विवाद हुआ था। पहले इस फिल्म का नाम हम दो हमारे बारह था, मगर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई।

सेंसर बोर्ड से काफी जद्दोजहद के बाद फिल्म को नया नाम हमारे बारह मिला। सात मई को फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी होते ही एक्स पर ट्रेंड करने लगा। फिल्म सात जून को बड़े पर्दे पर वायकॉम स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी। फिल्म का म्यूजिक जी म्यूजिक द्वारा जारी किया जा रहा है।

कमल चंद्रा निर्देशित फिल्म में अन्नू कपूर, मनोज जोशी, मराठी की प्रसिद्ध अभिनेत्री अश्विन कालसेकर, पार्थ समथान आदि ने अभिनय किया है, जबकि निर्माता रवि एस गुप्ता, वीरेंद्र भगत, संजय नागपाल व शिव बालक सिंह हैं।

Loading

About The Author


Spread the love