February 1, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हरिद्वार में लालच देकर बच्चा चोरी किया

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। जिले में एक महिला को अपने झांसे में फंसाकर पहले उसको लालच दिया फिर उसके सात माह के मासूम बच्चे को लेकर जालसाज महिला चली गई।
मामले का पता चलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र में एक घर पर एक महिला पहुंची और सात माह के बच्चे की मां को कुछ पैसे देकर आटा लाने के लिए बाजार भेज दिया। बच्चे की मां के जाने के बाद वह महिला उसके बच्चे को लेकर फरार हो गई।
बच्चे की मां जब घर वापस लौटी तो घर पर न बच्चा था और न ही वह जालसाज महिला। बच्चे को ले जाने की खबर की सूचना से पुलिस के हांथ पांव फूल गए और तत्काल मुकदमा दर्ज कर जालसाज महिला और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को जल्द महिला को गिरफ्तार कर खुलासे के निर्देश दिए हैं।

Loading

About The Author


Spread the love