देवप्रयाग में गंगा स्नान के बाद भगवान रघुनाथ का पूजन कर मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। धाम के कपाट खुलने से पूर्व बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने बुधवार को देवप्रयाग तीर्थ में पतित पावनी मां गंगा और भगवान रघुनाथ का पूजन कर सभी लोगों की मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की।
बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी केरल से बदरीनाथ धाम जाते हुए देवप्रयाग तीर्थ पहुंचे थे। यहां पर बदरीश धाम तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका भव्य स्वागत किया। 12 मई को मुख्य रावल छह माह के बाद शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलेंगे। मुख्य रावल इस बार भी बदरीधाम के तीर्थपुरोहितों के स्थायी निवास देवप्रयाग तीर्थ पहुंचे।
यहां भागीरथी अलकनंदा संगम पर मां गंगा का पूजन के बाद रघुनाथ मंदिर पहुंचे, जहां भगवान नारायण के अवतार रघुनाथ का दर्शन पूजन किया। मां गंगा और भगवान रघुनाथ से उन्होंने सभी की मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। पुजारी समीर पंचपुरी ने उनसे भगवान रघुनाथ की पूजा अर्चना करवाई। नायब रावल केशवानंद नंबोदरी, नारायण और सेवक राजेश भी उनके साथ पहुंचे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश