February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

भकुंड भैरवनाथ के भी खुले कपाट

Spread the love

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के दूसरे दिन भी हजारों तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। केदारनाथ धाम के रक्षक भकुंड भैरवनाथ के कपाट शनिवार को अपराह्न विधिविधान और पूजा अर्चना के बाद खोल दिए गए। उधर, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद दूसरे दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

परंपरा है कि केदारनाथजी के कपाट खुलने के बाद शनिवार अथवा मंगलवार को भैरवनाथ के कपाट खुलते हैं, उसके बाद केदारनाथ धाम में आरतियां सहित प्रसिद्ध शाम की आरती शुरू हो जाती है। मान्यता है कि भैरवनाथ को केदारनाथ का रक्षक कहते हैं। भैरवनाथ भगवान शिव के गणों में से सबसे शक्तिशाली हैं।

भैरवनाथजी के कपाट खुलते समय केदारनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग सहित हक हकूकधारियों और तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में कपाट खुलने के बाद यज्ञ-हवन, पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद भैरवनाथ के पश्वा अवतरित हुए और यात्रा की कुशलता का आशीर्वाद दिया।

ये रहे मौजूद

बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल,भैरवनाथ के पश्वा अरविंद शुक्ला, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण और प्रबल सिंह चौहान आदि रहे।

Loading

About The Author


Spread the love