सांद्रा पुल से टोंस नदी में जिंदा कुत्ते को फेंकने का वीडियो वायरल, युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के सांद्रा पुल से टोंस नदी में एक कुत्ते को फेंकने का वीडियो वायरल होने से सनसनी फ़ैल गई।
पुलिस ने कुत्ते को नदी में फेंकने का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक के खिलाफ आईपीसी के साथ पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामला कुछ दिन पूर्व का है। एक युवक द्वारा मोरी सांद्रा पुल से टोंस नदी में एक कुत्ते को फेंकने का वीडियो बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
16 मई को मामले में एक व्यक्ति ने मोरी थाने में पर तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते को पुल से नीचे नदी में फेंकने का वीडियो बनाने वाले सांद्रा निवासी युवक के विरुद्ध आईपीसी व पशु क्रूरता अधिनियम संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश