February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश-प्रदेश का हो रहा विकास : रेखा

Spread the love

कहा, विपक्ष को आता है सिर्फ भ्रष्टाचार करना, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की जगह है सलाखों के पीछे

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है।

उपरोक्त बात बृहस्पतिवार को प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चमोली के पीपलकोटी मंडल में बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर महिला मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कहा, आज जिस तीव्रगति के साथ देश और राज्य का सर्वांगीण विकास और विदेशों में देश का गौरव बढ़ा है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल लीडरशिप को दर्शाता है। कहा, आज विदेशों में देश का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य मोदी ने किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्थानीय जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राज्य के विकास हेतु किए गए कार्यों और उपलब्धियों को बताया। उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, विपक्ष ने सिर्फ भ्रष्टाचार करना सीखा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण केदारनाथ आपदा है।

कहा, सभी ने देखा कि किस प्रकार विपक्ष ने आपदा में अवसर ढूंढा। आज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार की सजा सिर्फ जेल की सलाखें हैं। हमारी सरकार अंत्योदय के धेय वाक्य पर काम करते हुए उसे साकार कर रही है। कहा, आज भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों का सम्मान होता है। अंतिम पायदान पर खड़े गांव में विकास की लहर दौड़ रही है। उन्होंने सभी से 10 जुलाई को उपचुनाव में भागीदारी करने और मत का प्रयोग करने की अपील की।

ये रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कुंदन परिहार, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा राज रावत, गढ़वाल संयोजिका चंद्रकला तिवारी, महिला मोर्चा महामंत्री आशा डिमरी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजिका लक्ष्मी जोशी,सांसद प्रतिनिधि मनोरमा नैनवाल, कार्यक्रम संयोजक पुष्पा पासवान आदि।

भगवान बदरीविशाल के किए दर्शन

बृहस्पतिवार को प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या बदरीनाथ धाम पहुंचीं और भगवान बदरीविशाल के वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर दर्शन किए। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जहां केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा, वहीं बदरीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के तहत कार्य किए जा रहे हैं। कहा, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारोंधामों में पहुंच रहे हैं, जिससे राज्य की आर्थिकी बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार में भी बढ़ोतरी हुई है।

Loading

About The Author


Spread the love