मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि की गई हस्तांतरित
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के 5,747 लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में मार्च से जून (चार माह) की छह करोड़ 95 लाख 73 हजार रुपये की सहायता राशि का डिजिटल माध्यम से हस्तांतरण बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया।


बृहस्पतिवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में किया। कहा, कोरोनाकाल में कोरोना समेत अन्य बीमारियों से माता-पिता व संरक्षक खो चुके बच्चों की देखभाल एवं पुनर्वास के लिए सरकार गंभीरता से जुटी है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में ऐसे बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह सहायता राशि देने का प्राविधान है। आर्या ने धनराशि ट्रांसफर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद व आभार जताया।
कहा, धामी मामा और स्वयं वह बुआ के रूप में बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार लगातार बच्चों के हितों के लिए काम कर रही है। बताया, राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वात्सल्य योजनान्तर्गत लाभार्थियों को 3000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मार्च में 5,868 लाभार्थियों, अप्रैल में 5,805 लाभार्थियों, मई में 5,771 लाभार्थियों और जून में 5,747 लाभार्थियों को 695.73 लाख रुपये की धनराशि डिजिटल हस्तान्तरण किया गया।
रेखा आर्या ने कहा, बच्चों को यह चिंता करने की जरूरत नहीं कि अब उनका क्या होगा, क्योंकि वह स्वयं एक अभिभावक के रूप में उनके साथ खड़ी हैं। कोशिश है कि हर बच्चे को इसका लाभ मिले, इसके लिए सभी अफसरों को निर्देशित भी किया गया है। कहा, योजना के तहत अनाथ बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता विभाग के जरिये दी जा रही है।
साथ ही ऐसे बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा, खाद्य सामग्री, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधा, शासकीय सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण समेत अन्य प्रावधान भी किए गए हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, मैं आप सभी को भरोसा दिलाती हूं कि आपकी ये बुआ हमेशा आपके साथ है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश