सुसाइड नोट मिला न ही महिला की हो सकी शिनाख्त, वजह भी पता नहीं
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। रविवार को दोपहर बाद एक महिला ने टिहरी झील में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है और न ही जान देने की वजह पता चल पाई है।
रविवार दोपहर दो बजे के लगभग एक महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची और सीधे टिहरी झील में छलांग लगा दी। जिस समय महिला ने झील में छलांग लगाई, उस समय वहां पर कोई नहीं था। बताया जाता है कि दूर से ही लोगों ने महिला को पुल पर जाते और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।
महिला के झील में कूदने की स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। महिला ने झील में जहां से छलांग लगाई थी, वहीं से कुछ दूर आगे शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया, महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग होगी। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश