February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

नौ साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

Spread the love

कक्षा चार में पढ़ती थी बच्ची, घर के आंगन में अकेली खेल रही थी, तभी गुलदार उठा ले गया

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र के एक गांव में घर के आंगन में अकेली खेल रही कक्षा चार की छात्रा को सोमवार को दोपहर बाद गुलदार ने निवाला बना लिया।

बच्ची का अधखाया शव देर सायं छह बजे घर से करीब तीस मीटर दूर झाड़ियों से लोगों ने बरामद किया। घनसाली क्षेत्र के हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की बेटी पूनम (9) गांव के ही स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। सोमवार को दोपहर तीन बजे स्कूल से आने के बाद आंगन में अकेली ही खेलने लगी, जबकि उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे। चारों बच्चों की मां ऊषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी।

शाम चार बजे जब ऊषा देवी जलाभिषेक करके घर लौटीं तो पूनम घर पर नहीं मिली, जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे। मां ऊषा देवी ने पूनम की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

आसपास के अन्य लोगों ने भी पूनम की तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले। इसके बाद सायं छह बजे बच्ची का आधा खाया शव घर से 30 मीटर दूर झाड़ियां के बीच मिला।

पूनम के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। उधर, रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया, भौड गांव में गुलदार ने नौ साल की बच्ची को निवाला बनाया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है।

Loading

About The Author


Spread the love