

बेबाक दुनिया ब्यूरो
हरिद्वार। जिले के रुड़की क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान शुक्रवार की रात खेतों की रखवाली करने गए थे। शनिवार तड़के आंख लगने से सो गए, इसी बीच हाथी ने किसान को चपेट में ले लिया और पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के शहीदवाला निवासी स्वराज सिंह शुक्रवार की रात खेतों की रखवाली करने गए थे। शनिवार को तड़के आंख लगते ही हाथी ने किसान को चपेट में ले लिया ओर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। आसपास के खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने सूचना ग्रामीणों को दी, लेकिन तब तक हाथी किसान को मार चुका था।
सूचना पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चार घंटे बीतने के बाद भी वन विभाग के अफसर मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों को शांत कराया। दो माह पहले भी बुग्गावाला रोशनाबाद मार्ग पर सुबह टहलने गए हरीपुर के युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया था।
उधर, रेंजर खानपुर मोहन सिंह रावत ने बताया, मौके पर निरीक्षण किया गया है और मृतक के परिवार को एक लाख अस्सी हजार रुपये का चेक भी प्रदान कर दिया गया है। साथ ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश