February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

आफत की बारिश : रुड़की बस अड्डे पर करंट से दो की मौत

Spread the love

करंट से देहरादून निवासी महिला और रुड़की क्षेत्र के पुरुष की मौत, परिवार में कोहराम

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार जनपद के रुड़की के रोडवेज बस स्टेशन के पास बुधवार देर रात भारी बारिश के बाद सड़क पर करंट उतरने से देहरादून निवासी महिला और हरिद्वार जनपद निवासी पुरुष की जान चली गई।

इस दौरान मौके पर मौजूद एक दरोगा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिजली सप्लाई बंद कर कई की जान भी बचाई। रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे के पास बुधवार देर रात भारी बारिश के दौरान बिजली के खंभे के नीचे अचानक करंट उतर आया। इस दौरान बस का इंतजार कर रहे रुड़की के लंढौरा के थिथोला गांव निवासी प्रदीप और देहरादून के काबुली रोड निवासी सरोज चपेट में आ गए।

घटना के वक्त खंभे के पास सरोज और प्रदीप ही मौजूद थे। करंट की चपेट में आए सरोज और प्रदीप की चीख पुकार सुनकर थोड़ी दूर पर खड़े कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन इस बीच एक व्यापारी को भी करंट का हल्का झटका लगा। इसके बाद लोगों ने माजरा समझा और कुछ दूर पर मौजूद एसएसआई अभिनव शर्मा को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे शर्मा ने दोनों को करंट से झुलसते देख बस अड्डे के बिजली कनेक्शन वाले ट्रांसफार्मर पर पहुंचे‌ और बिजली सप्लाई को बंद किया। इसके बाद करंट से बुरी तरह से झुलसे सरोज और प्रदीप को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया, सरोज पिरान कलियर दर्शन के लिए आई थी।

Loading

About The Author


Spread the love