दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन छात्रों की मौत के बाद कैबिनेट मंत्री ने लिया संज्ञान
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के शहरी आवास विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिल्ली के कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश में कोचिंग सेंटर के लिए निर्देश जारी किए हैं।
अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से दूरभाष पर निर्देश देते हुए कहा, दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद तीन छात्र जिनमें दो लड़कियां और एक युवक निकलने में असफल रहे, जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। कहा, ऐसी घटना उत्तराखंड में न हो, इसके लिए कोचिंग सेंटर पर अभियान चलाएं।
अग्रवाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा, प्रदेश के कोचिंग सेंटर में मानक के अनुसार कार्य नहीं होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय और आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा, जिनमें कार्रवाई की जा रही है, उन पर शीघ्र कार्रवाई की प्रक्रिया को अमल में लाएं।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश