February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

वकील बोले, विकेश मामले की हो उच्चस्तरीय जांच

Spread the love

वकीलों ने सरकार से की मांग, पुलिस जांच पर उठाए सवाल, कहा- जिला बदर की कार्रवाई द्वैषपूर्ण

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी को जिला बदर करने के बाद राजधानी के वकील समर्थन में उतर आए हैं। वकीलों ने कहा, पुलिस ने यह कार्रवाई द्वैषपूर्ण तरीके से की है।

कहा, विकेश को जिला बदर करने में कानून का सही पालन नहीं किया गया। वकीलों ने चिन्ता जताई कि ऐसी कार्रवाई से आम जनता के लिए भी खतरा हो सकता है कि भविष्य में किसी को भी पुलिस जब चाहे जिला बदर कर सकती है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता में वकीलों ने एडवोकेट विकेश नेगी को जिला बदर करने की निंदा की। अधिवक्ताओं का कहना है कि विकेश पर कोर्ट में कोई अपराधिक केस नहीं है।

कहा, जिला बदर के लिए आदतन अपराधी या समाज के लिए खतरा होने की बात कोर्ट में तय नहीं हुई। वकीलों ने सवाल किया, क्या पुलिस ही कोर्ट है? पुलिस-प्रशासन बताए कि विकेश समाज के लिए कैसे खतरा है। जिस जमीन पर सिविल कोर्ट में केस चल रहा है और स्टे है, उस जमीन के मालिक के एडवोकेट के तौर पर विकेश नियुक्त हैं। अधिवक्ताओं ने पुलिस से उस जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की, जिसके पर विकेश नेगी को जिला बदर किया गया।

अधिवक्ताओं ने कहा, पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। मांग की कि जांच करने वाले पुलिस अधिकारी और डीएम पर कार्रवाई होनी चाहिए। वकीलों ने चिंता जताई कि विकेश नेगी का केस भविष्य में आम जनता के लिए भी खतरा बन सकता है कि पुलिस से मिलकर कोई भी किसी को भी जिला बदर करवा सकता है। कहा, बार काउंसिल ने भी इस मामले में सरकार से जांच की मांग की और हम भी उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। मांग की कि विकेश के जिला बदर की कर्रवाई को तुरंत निरस्त किया जाए। इस मौके पर अधिवक्ता अनु पंत आदि थे।

Loading

About The Author


Spread the love