February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

महिलाएं समूहों से बहुत बेहतर उत्पाद बना रहीं : धामी

Spread the love

सीएम सशक्त बहना उत्सव एवं सीएम महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना की महिलाओं के स्टॉलों का किया शुभारंभ

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने इन स्टालों का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। राज्य की महिलाएं समूहों के माध्यम से बहुत बेहतर उत्पाद बना रही हैं। कहा, समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है एवं रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

कहा, रक्षा बंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए उन्हें सुविधा के अनुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आगामी रक्षा बंधन के लिए स्थानीय स्तर पर बनी राखियों एवं अन्य उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

प्रदर्शनी में ये समूह शामिल

देवभूमि स्वयं सहायता समूह, बड़ोवाला, वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह डाकपत्थर, मिलन स्वयं सहायता समूह, रायपुर, आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन, सहसपुर, विकास क्लस्टर लेवल फेडरेशन, हवालबाग अल्मोड़ा, विरांगना क्लस्टर लेवल फेडरेशन आदि।

ये रहे मौजूद

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल, सीडीओ देहरादून झरना कामठान आदि।

Loading

About The Author


Spread the love