February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

Spread the love

हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र की घटना, बदमाश को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार जिले में सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में दाखिल कराया।

सोमवार की देर रात साढ़े 10 बजे के आसपास पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर कनखल थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच लक्सर रोड पर एक संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में दाखिल कराया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित निवासी अकोढा खुर्द लक्सर, हरिद्वार बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों संग सराफा से लूटपाट की थी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया, बीती शुक्रवार की देर रात नूरपुर पंजनहेड़ी में किराना कारोबारी सुरजीत सिंह चौहान की दुकान में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की थी।

बताया, दो महीने पहले भी पंजनहेड़ी में एक सराफा कारोबारी से लूट की गई थी। लूटकांड के खुलासे के लिए पुलिस और सीआईयू की टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बताया, फिलहाल बदमाश से पूछताछ की जा रही है। अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।

Loading

About The Author


Spread the love