February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

बलिदानी कैप्टन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

जम्मू कश्मीर से सेना के विशेष विमान से दोपहर एक बजे बलिदानी का पार्थिव शरीर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचा

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और विधायक गैरोला ने दी श्रद्धांजलि

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बुधवार को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के जंगलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से जम्मू से बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे देहरादून एयरपोर्ट लाया गया।

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के दिन देहरादून एयरपोर्ट पर जम्मू कश्मीर में बलिदान हुए कैप्टन दीपक सिंह (25) का पार्थिव शरीर लाया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला और बलिदानी के पिता महेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, पूरा देश व प्रदेश बलिदानियों के परिजनों के साथ खड़ा है। इस बलिदान को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।

कहा, परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। 48 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन दीपक सिंह (25) पुत्र महेश सिंह निवासी कुआंवाला, देहरादून स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के जंगलों में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में बलिदान हो गए थे। एयरपोर्ट से कैप्टन दीपक सिंह के पार्थिव शरीर को सेना के ट्रक से उनके निवास स्थान देहरादून ले जाया गया।

हरिद्वार में किया गया अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सामना करते हुए भारत माता की संप्रभुता की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह का अंतिम संस्कार हरिद्वार जिले के खड़खड़ी घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया गया। घाट पर राज्य सरकार की ओर से सै निक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, डीएम धीराज सिंह गर्बयाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया ।

Loading

About The Author


Spread the love