February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

पैराफिट पर आराम फरमाते दिखा गुलदार

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के बागवान क्षेत्र में बीती रात कार सवारों को पैराफिट पर आराम फरमाता गुलदार दिखा, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

बुधवार देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान के समीप सड़क किनारे बने पैराफिट पर गुलदार आराम फरमाते हुए नजर आया। उस समय मौके से गुजर रहे कार सवारों ने इसका वीडियो मोबाइल में बनाकर सोशल मीडिया पर पब्लिश कर दिया। जिस जगह का ये वीडियो बताया जा रहा है, वहां पर बागवान का मुख्य बाजार होने के साथ आसपास के गांवों को जाने वाले संपर्क मार्ग भी हैं।

ऐसे में देर रात पैदल या फिर दोपहिया वाहन चालकों को अकेले सफर न करने की वन विभाग हिदायत दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आते हुए लोगों से जहां सावधानी बरतने की सलाह दी है, वहीं गुलदार की तलाश में कांबिंग भी शुरू कर दी है। श्रीनगर और कीर्तिनगर क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार सक्रिय हैं और इनकी आए दिन आवासीय बस्तियों के आसपास चहलकदमी भी देखी जाती है।

Loading

About The Author


Spread the love