February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

घर की छत पर उल्टा फहरा रहा था तिरंगा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सही कराया

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर एक घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया। घर के बाहर से गुजर रहे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष की जैसे ही नजर गई तो उन्होंने छत पर पहुंचकर तिरंगे को सही तरीके से फहराया।

मामले की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रुड़की क्षेत्र के पिरान कलियर में स्वतंत्रता दिवस पर एक परिवार के लोगों ने अपनी छत पर उल्टा तिरंगे फहरा दिया। घर के आगे से गुजर रहे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स की नजर उल्टा फहरा रहे तिरंगे पर पड़ी तो उन्होंने खुद ही छत पर पहुंचकर तिरंगे को सीधा फहराया। वहीं, सोशल मीडिया पर तिरंगे के अपमान की वीडियो तेजी से वायरल होने लगी।

इसके बाद लोगों ने जिस घर की छत पर तिरंगा उल्टा फहरा रहा था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि वह घर एक प्रतिष्ठित परिवार का है। बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स की ओर से कलियर में तिरंगा रैली निकाली जा रही थी। जैसे ही रैली एक घर के आगे से गुजर रही थी तभी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष की नजर छत पर पड़ी।

उन्होंने देखा कि छत पर लगा तिरंगा उल्टा था। इसके बाद उन्होंने खुद ही छत पर चढ़कर तिरंगे को नीचे उतारकर सीधा कर फहराया। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने तिरंगे के अपमान पर दुख जताया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

About The Author


Spread the love