February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध साधु-संत सड़कों पर उतरे

Spread the love

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का किया विरोध, निकाली आक्रोश रैली

बेबाक दुनिया ब्यूरो

हरिद्वार। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आखिरकार धर्मनगरी के साधु-संतों का धैर्य जवाब दे गया और शुक्रवार को आक्रोश रैली निकालकर बांग्लादेश की सरकार को जहां खबरदार किया, वहीं भारत सरकार को भी चेताया।

शुक्रवार को हरिद्वार के साधु-संतों का बांग्लादेश में हिंदुओं के घर, दुकानें और उन पर किए जा रहे हमलों के चलते धैर्य जवाब दे गया और एक आक्रोश रैली निकाली गई। आक्रोश रैली शिवमूर्ति चौक से शुरू होकर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड तक गई। इसके बाद बांग्लादेश में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

आक्रोश रैली में शामिल साधु-संतों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो लगातार हमले किए जा रहे हैं, वह तत्काल रुकने चाहिए। साधु-संतों ने भारत सरकार और यूएनओ से भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की। साधु संतों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं के जो हालात हैं, उसको लेकर मन में जो आक्रोश था, उसके चलते रैली निकाली गई है।

इस दौरान संतों ने कहा, आखिर हिंदू कब तक बांग्लादेश में यह सब सहन करता रहेगा, इसको अब रुकना चाहिए, वरना हिंदुओं को उग्र होना पड़ेगा। साधु-संतों ने कहा, जिन लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले किए हैं और अभी भी कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये रहे मौजूद

स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर, जूना अखाड़ा, हरिद्वार बाबा हठयोगी, संरक्षक अखिल भारतीय संत समिति और अखिलभारतीय अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत रविंद्र पुरी आदि।

Loading

About The Author


Spread the love