February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम का आश्वासन, बलिदानी के नाम होगा कॉलेज का नाम

Spread the love

सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने को लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

सीएम से मिले प्रतिधिमंडल ने राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम भी वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर करने की मांग की। सीएम को दिए ज्ञापन में कहा, वर्ष 2011 में तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने इस स्थल को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तब से अभी तक इस ट्रैक को न मानचित्र पर उतारा गया और न ही कोई स्वीकृति संबंधी कार्यवाही धरातल पर आई।

कहा, सरनोल से सुतडी होते हुए सरुताल बुग्याल के मध्य मनमोहक पुष्प वाटिका और आकर्षक बुग्याल हैं। सुतडी सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना है। पर्यटक स्थल घोषित होने से संपूर्ण यामुना घाटी एवं रवाई क्षेत्र के लोगों और युवाओं के लिए यह रोजगार का अहम जरिया बन सकेगा। उन्होंने घोषणा के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की।

राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण सिंह चौहान के नाम पर करने की मांग पर सीएम ने सकारात्मक अश्वासन दिया। इस मौके पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, तरवीन राणा, अवतार रावत, धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान, कमला जुड़ियाल, कपूर राणा, प्यार चंद राणा, सरदार चौहान, विमल चौहान आदि थे।

Loading

About The Author


Spread the love