February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

सीएम से मिले पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाडियों ने मुलाकात की। इस दौरान धामी ने सभी को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी से उनके आवास पर पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया था।

मुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, वे आगे की प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। कहा, राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी भी मौजूद थीं।

Loading

About The Author


Spread the love