February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

गुलदार के हमले में ग्राम प्रधान घायल

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। टिहरी जिले में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को कंडीसौड़ क्षेत्र के एक गांव की ग्राम प्रधान पर गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया।

जिस समय ग्राम प्रधान पर गुलदार ने हमला किया वो खेत पर काम कर रहीं थीं। जसपुर गांव की ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी खंडूरी (32) सुबह करीब नौ बजे गांव के पास ही अपने खेत पर काम कर रहीं थीं। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर गुलदार खेत पर पहुंचा और ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया।

गुलदार के हमले से अपने को बचाने की कोशिश के दौरान ग्राम प्रधान ने शोर मचाया तो आसपास खेतोें में काम कर रहीं अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया। इसके बाद गुलदार भाग निकला, लेकिन तब तक गुलदार ने हमला कर ग्राम प्रधान के हाथ और कमर में पंजा मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने प्रधान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।

उधर, गुलदार के हमले से ग्राम प्रधान के घायल होने की सूचना पर वनकर्मी गांव पहुंचे और आसपास गुलदार की तलाश में कांबिंग की। इस बाबत रेंजर आशीष डिमरी ने बताया, रात को गांव में वनकर्मी गश्त करेंगे। बताया, जरूरत पड़ी तो गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।

Loading

About The Author


Spread the love