मुख्यमंत्री धामी ने किया तीन दिवसीय नंदा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ
बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली जिला स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिनी नंदा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मां नंदा देवी के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय घोषित किया।






मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदान के निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्य, थराली के ढाडरबगड़ में बाढ़ सुरक्षा कार्य, नंदानगर चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की घोषणा की। इसके साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।
कहा, हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों को संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है।सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है। कहा, सरकार राज्य में युवाओं के भविष्य को देखते हुए पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं के लिए कार्य कर रही है। जहां एक ओर नकल विरोधी कानून बनाकर नकल पर प्रभावी रोक लगाई है, वहीं राज्य में भर्ती परीक्षाओं में नकल करवाने वाले 100 से अधिक लोगों को जेल भेजने का काम किया है।
कहा, सरकार की कार्य प्रणाली का प्रतिफल है कि अब तक 16 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तिपत्र मिल चुके हैं। राज्य में सतत विकास का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा, जिसके कारण प्रदेश देश में सतत विकास में पहले पायदान पर खड़ा है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में बदरीनाथ और केदारनाथ का विकास किया जा रहा है।
ये रहे मौजूद
विधायक भूपाल राम टम्टा, मंदिर समिति अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, राकेश गौड़, मेला समिति अध्यक्ष रेखा देवी, प्रकाश गौड़, कृपाल सिंह, प्रमुख भारती फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्त नंदिता रावत, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश