February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

ईएफसी की बैठक में 221.11 करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर

Spread the love

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में हुई बैठक

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में 221.11 करोड़ रुपये की कई विभागों के प्रस्तावों पर मुहर लगी।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पेयजल विभाग की कई योजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई। राज्य के 840 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में हाईब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके साथ ही सीएम की घोषणा के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले के विकास खंड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग का हॉटमिक्स/एफडीआर तकनीक द्वारा सुदृढीकरण का कार्य (लंबाई 42.15 किमी), मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत देहरादून जिले के विधान सभा क्षेत्र विकासनगर के लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन (5.50 मीटर) से दो लेन (7.00 मीटर) में डीबीएम एवं बीसी द्वारा चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य (लंबाई 10.00 किमी) को भी संस्तुति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान पीएम-ऊषा योजना के अंतर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कई भवन निर्माण/उच्चीकरण कार्य को संस्तुति, ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में दुग्ध चूर्ण संयंत्र, आइसक्रीम संयंत्र और कन्फैक्शनरी यूनिट के भवन निर्माण कार्य को संस्तुति एवं अमृत-2.0 ट्रांच-1 योजनान्तर्गत चंपावत जिले के बनबसा नगर की पेयजल योजना के पुनर्निर्माण पकार्य को संस्तुति प्रदान की गई।

ये रहे मौजूद

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी आदि।

Loading

About The Author


Spread the love