February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

उत्तराखंड में भी ईडी के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर उतरे

Spread the love

कांग्रेस भवन से रैली निकाल क्रॉस रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कांग्रेसियों को रोका, तो गुस्साए कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस संग की धक्कामुक्की

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। बृहस्पतिवार को पूरे देशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस के देश व्यापी धरना प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में राजधानी में कांग्रेस भवन से क्रॉस रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने ईडी ऑफिस से पहले बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रोका, इसके बाद कांग्रेसियों की पुलिस संग धक्कामुक्की भी हुई। इस मौके कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, ये पहली सरकार है जिसने ईडी को एक हथियार बना दिया है।

कहा, ईडी के अफसरों को भी समझना होगा कि सरकार आती-जाती रहती हैं। देश में जो हिटलरशाही है, विपक्ष के नेताओं को दबाने के लिए जो एजेंसी लगाई हैं। देश की जनता यह सब देख रही है। कांग्रेस के अंदर कुछ लोगों की चाल को उजागर करते हुए गोदियाल ने कहा, कुछ लोग कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम कर हैं।

वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा, देशभर में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। कहा, इसका समय-समय पर जनता ने जवाब दिया है। कहा, अभी तो देश ने केवल अंगड़ाई ली है। देश का माहौल बदल गया है। कहा, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के दिन बदलाव और आगे बढ़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, ईडी और सीबीआई का बेजा इस्तेमाल जिस तरह से भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार कर रही है, हम उसका विरोध कर रहे हैं। कहा, एक कानून पास करने के लिए कांग्रेस के 143 सांसदों की सदस्यता खत्म की गई।

कहा, आज देश में उन शक्तियों का शासन है, जो नाथूराम गोडसे को जिंदाबाद करते हैं। कहा, आज हर परिवार का कोई न कोई बच्चा बेरोजगार है। कहा, हमारे नेता राहुल गांधी ने एक साल पहले जो बात उठाई थी, आज हिन्डन बर्ग ने उसका खुलासा कर दिया है। इस मौके पर रंजीत रावत, सूर्यकांत धस्माना आदि ने भी संबोधित किया।

Loading

About The Author


Spread the love