February 2, 2026

BebakDuniya

साथ सच का

स्टार्टअप करने वाले भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ ने किया सम्मानित

Spread the love

बेबाक दुनिया ब्यूरो

देहरादून। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 113वें एपिसोड पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ ने राजधानी के टर्नर रोड स्थित एक रिजॉर्ट में नया स्टार्टअप करने वाले युवा उद्यमियों को सम्मानित किया।

इस दौरान उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करने के लिए प्रयास करने पर जाेर दिया गया। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इंग्लिश कोचिंग सेंटर संचालक जोत प्रकाश एवं उनकी पत्नी सोनिया सिंह और पिज्जा इटालिया के नाम से स्टार्टअप करने वाली शिल्पा भट्ट को सम्मानित किया गया।

राहुल देव ने कहा, पहले से उद्योग चला रहे उद्यमियों के साथ ही स्टार्टअप करने वालों को भी सहयोग और बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मधुसूदन बलूनी, लघु उद्योग भारती के प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश शर्मा, उद्यमी राजेश जायसवाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, आर्किटेक्ट रूपा प्रजापति, वंदना, अनुराधा शर्मा, कृष्णा जायसवाल, आर्यन भट्ट, गौरव लेखवार, सुमिता शाह, अंश आदि।

Loading

About The Author


Spread the love