बेबाक दुनिया ब्यूरो
देहरादून। शनिवार को पत्नी के साथ दो दिवसीय दौरे पर राजधानी के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का प्रदेश के राज्यपाल और कैबिनेट मंत्रियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।



इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हुए, जहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ दोपहर बाद 3.22 बजे वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद त्रिवेंद्र रावत, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल आदि ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद उपराष्ट्रपति 3:34 बजे आईआईपी मोहकमपुर, देहरादून के लिए रवाना हुए। उनके देहरादून और एम्स ऋषिकेश में कार्यक्रम हैं। एम्स ऋषिकेश के कार्यक्रम में रविवार को शामिल होने के बाद इसी दिन दोपहर डेढ़ बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट पर इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा, देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मौजूद रहे।
![]()

More Stories
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदार के कपाट खुले
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले
दून-सहारनपुर-मोहण्ड @ टनल रेल लाइन की गुजारिश